पटेवा : कई किसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी, नामजद केस दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरको के खेत से मोटर पंप चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पुनित पटेल पिता बुटू पटेल निवासी ग्राम चिरको ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह करीबन 20-25 वर्षों से भूपेश बांधे पिता जागेश्वर कुमार बांधे निवासी कमल विहार रायपुर के जमीन को रेगहा लेकर कमा रहा है. उक्त जमीन में भूमि स्वामी के द्वारा सबमर्सिबल पंप लगाकर दिया गया था.
7 अप्रैल 2026 को खेत में लगे जगुवार कंपनी का 2HP सबमर्सिबल पंप एवं केबल वायर कीमती करीबन 15,000 रूपये चोरी हो गई.
पुनित पटेल ने गांव के परदेशी साहू, भगत साहू को चोरी की घटना के संबंध में बताकर आस पास खेत खार एवं अन्य गावों में पता तलाश किया. बाद में पता तलाश के दौरान पता चला कि गांव के हिरामन निषाद व लोकेश ध्रुव के द्वारा पूर्व में गांव में छोटी मोटी चोरी करते पकडे गये थे जिस संबंध में गांव के ग्राम प्रमुख दुष्यंत ध्रुव एवं बडे बुजुर्गों के द्वारा गांव में सार्वजनिक मीटिंग रखकर पूछताछ किये.
पूछताछ के दौरान हिरामन निषाद व लोकेश ध्रुव ने गांव के दूधेश्वर पटेल, राजेश ध्रुव व युवराज ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करना बताये और पुनित पटेल के रेगहा खेत में लगे जगुवार कंपनी का 2HP सबमर्सिबल पंप एवं केबल वायर को गांव के सुखराम पटेल के पास 3000 रूपये में एवं एक वर्ष पूर्व पुनित पटेल के बांधा खार के रेगहा जमीन से चोरी किये जगुवार कंपनी का 2HP सबमर्सिबल पंप को 2000 रूपये में सुखराम पटेल के पास ही बेचना बताये तथा पडोस के गांव सलिहाभांठा के यादराम साहू पिता हिरालाल साहू उम्र 45 वर्ष के बाहरा नार ग्राम सलिहाभांठा के खेत से 03 HP सबमर्सिबल पंप को चोरी करके गांव के भरत पटेल के पास 3500 रूपये में बेचना बताये.
हिरामन निषाद, लोकेश ध्रुव को थाना ले जाया गया. मामले की शिकायत कर अन्य आरोपियों को पकडकर चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की गई है.
मामले में आरोपी हिरामन निषाद , लोकेश ध्रुव , दूधेश्वर पटेल , राजेश ध्रुव , युवराज ध्रुव के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.