CG : पत्नी की फावड़े से हत्या, होटल से गिरफ्तार हुआ पति, कर्... - CG Sandesh

CG : पत्नी की फावड़े से हत्या, होटल से गिरफ्तार हुआ पति, कर्ज बना कत्ल की वजह

खैरागढ़। बैंक ऋण चुकाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक महिला की हत्या का कारण बन गया। ठेलकाडीह थाना पुलिस ने पत्नी की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी पति को भिलाई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को ग्राम मुंदगांव निवासी कुन्ती बाई बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दामाद तारण चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष निवासी फत्तेपुर ने 16 जुलाई को अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी के सिर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का इलाज दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ दी।

स्मृति नगर चौकी पुलिस के सहयोग से आरोपी को भिलाई स्थित सूर्या मॉल के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी बैंक लोन चुकाने के लिए रोज दबाव बनाती थी, जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा तथा उसके पहने हुए कपड़े जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें