CG : खेत में पलटी ट्रैक्टर, दबने से 2 युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में इन दिनों कृषि कार्य तेजी से चल रहा है. इसी बीच खेत में जुताई के दौरान हादसे में 2 युवकों की मौत की खबर सामने आई है.
मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोपारा के खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय उदय राम और बरतु राम ट्रैक्टर पर सवार थे, ट्रैक्टर पलटने से दोनों दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल, सन्ना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें