सरायपाली : कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाईजर के साथ मारपीट, FIR... - CG Sandesh

सरायपाली : कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाईजर के साथ मारपीट, FIR दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलबेडा के सोलर प्लांट के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाईजर के साथ मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

लोमस साहु पिता हेमन्त साहु उम्र 21वर्ष निवासी ग्राम मोखला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह जोगेवार कंस्ट्रक्शन कम्पनी में पिछले 10 माह से कार्यरत है. उसकी कंम्पनी गोदवरी पावर एण्ड ईस्पात लिमिटेड में ठेकेदार के रूप में टावर लाईन पर कार्य कर रही है. 18 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 01 बजे वे जगलबेड़ा टावर लाईन में काम करने के लिए गये हुए थे. इस दौरान गांव जंगलबेड़ा के किशोर मेहर एवं टेकचंद चौधरी जिन्हें लोमस पूर्व से जानता पहचानता है. वे अश्लील गाली गलौज करते हुए काम बंद करो यहां से चले जाओ वरना जान से मार देगें बोले.

लोमस का आरोप है कि टेकचंद चौधरी किशोर मेहर के द्वारा गाली गुप्तार करते मुझे हाथ मुक्का से मारपीट किया गया. गाल में दो चार थप्पड़ मारा तो कान के निचे व चेहरे में चोट आई है. इस बीच रोशन केवट, वासुदेव पटेल व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर मेहर और टेकचंद चौधरी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें