छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

विभाग ने कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, राजस्थान, विदर्भ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के तूफान का भी पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में कल बादल छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। राष्ट्रीय राजधानी में कल अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें