CG : खरीफ सीजन में डीएपी खाद की किल्लत, किसानों ने सौंपा ज्ञ... - CG Sandesh

CG : खरीफ सीजन में डीएपी खाद की किल्लत, किसानों ने सौंपा ज्ञापन, समय पर उपलब्ध कराने की मांग

धमधा : खरीफ सीजन के बीच डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को बार-बार सहकारी समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार डीएपी नहीं मिल पा रही है। इससे खेती और बुवाई का कार्य प्रभावित होने लगा है।

किसानों ने बताया कि खेती के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय है, लेकिन खाद की कमी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर किसानों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए पेण्ड्री क्षेत्र की सहकारी समिति में जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है, जिसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने कहा कि प्रशासन को इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए, ताकि खरीफ सीजन में खेती का कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।



अन्य सम्बंधित खबरें