राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट में स... - CG Sandesh

राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट में सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर करीब दो घंटे तक चैंबर में सुनवाई की। 

मामले में तत्काल कोई आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है। हाई कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें