7500 किमी की कांवड़ पदयात्रा पर निकले रोहित कश्यप पहुंचे राज... - CG Sandesh

7500 किमी की कांवड़ पदयात्रा पर निकले रोहित कश्यप पहुंचे राजनांदगांव, केदारनाथ में करेंगे जलाभिषेक

राजनांदगांव : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी रोहित कश्यप भगवान शिव की भक्ति और देश की विविध संस्कृति को करीब से जानने के संकल्प के साथ करीब 7500 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पर निकले हैं। अपनी यात्रा के दौरान बुधवार को वे राजनांदगांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

रोहित कश्यप अपनी यात्रा में अयोध्या में रामलला, काशी विश्वनाथ, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम और पुरी के भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर चुके हैं। अब उनका अगला पड़ाव उज्जैन का महाकाल मंदिर है। इसके बाद वे अमरनाथ होते हुए केदारनाथ पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

रोहित ने बताया कि उनकी पदयात्रा का आज 2 महीने 26 दिन पूरा हो चुका है और अब तक वे 2600 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर चुके हैं। यात्रा के दौरान वे अपने कंधों पर कांवड़ के साथ एक ओर भगवा ध्वज और दूसरी ओर तिरंगा लेकर चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि देश की प्रकृति, संस्कृति, सभ्यता और विभिन्न राज्यों की जीवनशैली को करीब से जानना भी है। केदारनाथ में जल अर्पित करने के साथ उनकी यह लंबी आध्यात्मिक पदयात्रा संपन्न होगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें