बेमेतरा: जर्जर छात्रावास को लेकर छात्रों और NSUI का प्रदर्शन... - CG Sandesh

बेमेतरा: जर्जर छात्रावास को लेकर छात्रों और NSUI का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

बेमेतरा स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की जर्जर स्थिति को लेकर छात्रों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्रावास भवन की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

छात्रों का कहना है कि छात्रावास भवन लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। भवन की छत और दीवारों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, फर्श की टाइल्स उखड़ चुकी हैं और पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में छात्र हर समय हादसे की आशंका के बीच रहने को मजबूर हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावास की तत्काल मरम्मत और नए भवन के निर्माण की मांग की। छात्रों ने कहा कि यह केवल सुविधाओं का नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और भविष्य का भी गंभीर मुद्दा है।

ज्ञापन में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो एनएसयूआई और छात्र संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें