20 साल से बदहाल केशला-तोलगे सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश... - CG Sandesh

20 साल से बदहाल केशला-तोलगे सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, 31 जुलाई तक काम शुरू नहीं हुआ तो चक्काजाम की चेतावनी

लैलूंगा : लैलूंगा ब्लॉक की करीब 20 वर्षों से जर्जर पड़ी केशला-तोलगे सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई 2026 तक सड़क निर्माण या आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो लैलूंगा-घरघोड़ा मुख्य मार्ग स्थित केशला मोड़ (कुंजारा हाई स्कूल के पास) विशाल चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बारिश में बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ से आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वर्षों से सर्वे, स्वीकृति और आश्वासन तो मिलते रहे, लेकिन सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से समयसीमा के भीतर कार्य शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें