बसना : बिजली विभाग की टीम को मीटर जांचने से रोका, फावड़ा से म... - CG Sandesh

बसना : बिजली विभाग की टीम को मीटर जांचने से रोका, फावड़ा से मार किया क्षतिग्रस्त

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम धुपेनडीह में शासकीय मीटर परीक्षण कार्य में बाधा डालने एवं शासकीय संपत्ति को क्षति पहुँचाने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड वितरण केन्द्र पिरदा में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ दुलेश्वर कुमार दीवान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 18 जुलाई को वह ग्राम धुपेनडीह शासकीय कार्य मीटर परिक्षण हेतु भवंरपुर सहायक यंत्री राकेश कुमार बारिक, ठेकाकर्मी गनपत सिदार और दिनेश यादव के साथ गया था, जहां उपभोक्ता घासीराम के मीटर की जांच किया जा रहा था. तभी जितेन्द्र पटेल पिता घनश्याम पटेल निवासी ग्राम धुपेनडीह ने मीटर जांच करने से रोका और फावडा उठा लिया और विद्युत मीटर को फावडा से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके बाद जितेन्द्र ने कहा जाओ जो करना है कर लो.

दुलेश्वर ने बताया कि घटना को गनपत सिदार देखा और सुना है. साथ ही उक्त घटना की विडियो रिकार्डिग भी किया गया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र् पटेल के खिलाफ धारा 221-BNS, 326-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें