सरायपाली : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदा के नवा तालाब के आगे सारंगढ़ रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़ेसरा निवासी नेपाल सिंह गड़तिया 21 जुलाई को मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GN 4013 से सरायपाली सामान खरीदने गया था. शाम लगभग 4 बजे ग्राम बोंदा के नवा तालाब के आगे सारंगढ़ मेन रोड के पास सारंगढ़ की ओर से आ रही कार क्रमांक CG10 FH 1084 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नेपाल सिंह गड़तिया के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दी. हादसे में उसे गंभीर चोटे आई.
घटना की सुचना पाकर जब नेपाल ने जाकर देखा तो उसके पिता घायल अवस्था में पड़े थे. बाइक और कार क्षतिग्रस्त पड़े थे. नेपाल सिंह को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध कायम किया है.