सांकरा : धान मंडी के आगे ट्रैक्टर और बाइक की भिडंत
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडेटेमरी स्थित धान मंडी के आगे मोड रोड़ पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
राजेश साहू पिता अनादी साहू, उम्र 39 वर्ष, ग्राम-बडेटेमरी पुराना तुकडा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 06 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच उसका भाई निमेश साहू (34) अपने मोटर सायकल कमांक सी.जी.06 जी.ए.8961 सी.डी. डीलक्स पर सांकरा से अपने घर बडेटेमरी पुराना तुकडा जा रहा था.
इसी दौरान ग्राम बडेटेमरी धान मंडी के आगे मोड रोड पर झगरेनडीह तरफ से लापरवाही पूर्वक आ रही आयशर ट्रैक्टर क्रमांक सी.जी 06 जी.जे. 3165 ने टक्कर मार दी, जिससे निमेश साहू का दाहिना हाथ टूट गया और दाहिना जांग के पास फैक्चर हो गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.