पटेवा : स्कूल जाने निकली छात्रा लापता
पटेवा थाना क्षेत्र से 10वीं की एक छात्रा लापता हो गई है. छात्रा स्कूल जाने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी.
युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जो कक्षा 10वीं में पढ़ती है 20 जुलाई को सुबह करीबन 09:30 बजे घर से स्कूल जाने निकली थी. लेकिन वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास व रिश्तेदार में पता तलाश किया फिर भी वह नहीं मिली. परिजनों को आशंका है कि कोई छात्रा को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है.
अन्य सम्बंधित खबरें