खल्लारी : पिकअप की टक्कर से घायल ने अस्पताल में तोडा दम - CG Sandesh

खल्लारी : पिकअप की टक्कर से घायल ने अस्पताल में तोडा दम

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम बी के बाहरा के मानस मेडिकल के सामने NH 353 रोड पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 03 जून 2026 को घनश्याम साहू पिता अनंत राम साहू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम नवाडीह जुनवानी खुर्द अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 9206 से ग्राम बी के बाहरा दूध छोंडने जा रहा था. सुबह करीबन 06:30 बजे मानस मेडिकेल के सामने NH 353 रोड ग्राम बी के बाहरा के पास महासमुन्द की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BT 3496 के चालक ने अपने पिकअप वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से घनश्याम साहू के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 9206 को पीछे से ठोकर मार दी. 

हादसे में मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया और मोटर सायकल चालक घनश्याम साहू को गंभीर चोटे आई. उसे ईलाज के लिए सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किया गया था, जहां ईलाज के दौरान 03 जून 2026 को उसने दम तोड़ दिया.

संपूर्ण मर्ग जांच के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BT 3496 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें