CJP ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, कहा - जनता के बीच ... - CG Sandesh

CJP ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, कहा - जनता के बीच होगी चर्चा, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उसके नेताओं ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को भी कॉजपा को नड्डा के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन इस संगठन ने यह कहते हुए निमंत्रण अस्वीकार कर दिया कि वह सरकार से केवल किसी तटस्थ स्थान पर ही बातचीत करेगी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘जे पी नड्डा की ओर से आज बातचीत के लिए कॉजपा को निमंत्रण भेजा गया, लेकिन प्रदर्शन स्थल के मंच पर मौजूद नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया।’’

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र ‘लीक’ मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रही कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने उन्हें बृहस्पतिवार सुबह बताया कि नड्डा ने उन्हें अपने आवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

दास ने कहा, ‘‘हमने किसी के घर या दफ्तर जाने से इनकार कर दिया। जनता की अदालत यहीं लगी है। मंत्रियों को जनता के बीच आना चाहिए। यदि वे बातचीत करना चाहते हैं तो वह जंतर-मंतर पर ही होनी चाहिए।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि कॉजपा बातचीत के लिए तैयार है और यदि सुरक्षा संबंधी कोई चिंता है, तो वह प्रदर्शन स्थल के निकट किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत के प्रस्ताव पर विचार करने को भी तैयार है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं. सरकार NEET पर चर्चा चाहती है और सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार भी है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. देश विपक्ष के आचरण को समझ रहा है. बता दें कि इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है सरकार सदन में भी चर्चा करना चाहती है.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीते रोज सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी और यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के नेता जब भी बातचीत के लिए समय चाहेंगे, सरकार उनसे मिलने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा करेगी और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार (22 जुलाई) को कहा था कि संगठन सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं. केंद्र सरकार का कहना है कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं. सीजेपी जब भी चाहे बातचीत कर सकती है. ठीक एक दिन बाद ही इसके उलट नतीजे देखने को मिल रहे हैं.

पीएम मोदी कर चुके हैं ऐलान

सीजेपी नेताओं ने आज बातचीत से इनकार कर दिया है. वहीं दूसरी ओर सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी. पीएम के ऐलान के बाद भी सीजेपी का धरना प्रदर्शन अबतक जारी है.

अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी का चल रहे विरोध-प्रदर्शन के पक्ष में आज अन्ना हजारे ने भी मौन आंदोलन किया. इस दौरान अन्ना के आंखों से आंसू आ गए. दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन दो घंटे चला. उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत की अपील की.

आंदोलन के दौरान छात्रों का दर्द बयां करते हुए अन्ना की आंखों से आंसू छलक पड़े. अन्ना अहिल्यानगर में मौन आंदोलन कर रहे थे. इसी दौरान हुए भावुक. दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे चला मौन आंदोलन. उन्होंने सरकार से बातचीत की अपील.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें