CG : मजदूरों की मेहनत का मिला हक, थाना प्रभारी विजय सिंह की ... - CG Sandesh

CG : मजदूरों की मेहनत का मिला हक, थाना प्रभारी विजय सिंह की पहल से हुआ वेतन भुगतान

चिरमिरी : एमसीबी जिले के चिरमिरी में एसईसीएल से अधिकृत निजी कंपनी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य समाप्त कर क्षेत्र छोड़ने के बाद कई मजदूरों का वेतन बकाया रह गया था। वेतन नहीं मिलने से परेशान श्रमिक न्याय की उम्मीद लेकर चिरमिरी थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी विजय सिंह ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना।

थाना प्रभारी ने तत्काल कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक से दूरभाष पर चर्चा कर मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान कराने का आग्रह किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने संबंधित मजदूरों के बैंक खातों में बकाया वेतन की राशि जमा करा दी।

लंबे समय से रुका हुआ वेतन मिलने के बाद मजदूरों में खुशी का माहौल रहा। आभार व्यक्त करने के लिए श्रमिक चिरमिरी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी विजय सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मजदूरों ने कहा कि पुलिस का संवेदनशील और जनहितैषी रवैया लोगों का विश्वास मजबूत करता है। उन्होंने थाना प्रभारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से लंबे समय से लंबित समस्या का त्वरित समाधान हो सका।



अन्य सम्बंधित खबरें