राजनांदगांव जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,... - CG Sandesh

राजनांदगांव जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, 29 जुलाई को होगा मतदान

राजनांदगांव : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। अध्यक्ष, महिला एवं पुरुष उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कुल 14 पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 5 उम्मीदवार पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

स्टेट बार काउंसिल के नियमों के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष में कराया जाता है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और जिला न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल बन गया है। प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

चुनाव के अपीली अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हलीम बख्श गाजी ने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला न्यायालय परिसर में मतदान होगा। चुनाव में करीब 650 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, 30 जुलाई को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ऐसे में शेष पदों के लिए मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें