छत्तीसगढ़-ओडिशा समेत कई राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट, ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़-ओडिशा समेत कई राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, माहे, पंजाब, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें