बसना : बाजार से लौटते दो लोगों के साथ मारपीट, फिर ‘ये वह नही... - CG Sandesh

बसना : बाजार से लौटते दो लोगों के साथ मारपीट, फिर ‘ये वह नहीं है’ कहते हुए भागे

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चिमरकेल बाजार से घर लौट रहे दो लोगों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. मारपीट करने के बाद यह आदमी नहीं है कहते हुए वहाँ से भाग गये. शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम सराईपाली निवासी सुरीत नेताम ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को वह योगेन्द्र कुमार पात्र के साथ चिमरकेल बाजार से वापस अपने गांव जा रहा था. इसी बीच ग्राम चिमरकेल देवरी रोड़ तालाब के पास शाम करीब 6 बजे खिरेन्द्र निवासी ग्राम कायतपाली ने कल तुम लोग मेरे साथ अपने गांव में वाद विवाद कर रहे थे कहकर अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते खिरेन्द्र ने पत्थर से सिर में वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा. आरोप है कि उसके साथियों ने भी सुरित के साथ हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट की. बीच बचाव करने आये योगेन्द्र कुमार पात्र को भी मारपीट किये. मारपीट करने के बाद यह आदमी नहीं है कहते वहां से वे लोग भाग गये. घटना को ग्राम चिमरकेल के लोग देखे सुने है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी खिरेन्द्र एवं उनके दोस्तों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें