महासमुंद : घर के पास शराब पीने से मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : घर के पास शराब पीने से मना करने पर मारपीट

घर के पास शराब पीने से मना करने पर मारपीट के आरोप में महासमुंद थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 10 भुरका महासमुंद निवासी ओमलाल साहू 27 जुलाई को भूपेन्द्र साहू के साथ घर का सामान लेने महसमुंद गया था. सामान लेकर वापस घर आकर देखा तो उसके घर के पास रोड में लकेश्वर ध्रुव, अजय ध्रुंव एवं अन्य लोग शराब पी रहे थे, जिसे मना करने पर उन्होंने ओमलाल और भूपेन्द्र साहू को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं बास के डंडे से मारपीट करने लगे. उतने में ओमलाल का बेटा कुलेश्वर साहू आया और बीच बचाव किया तो उसे भी मारने लगे.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लकेश्वर ध्रुव, अजय ध्रुंव एवं अन्य के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें