बेमेतरा: 10 साल से विज्ञान शिक्षक अटैच, छात्रों की पढ़ाई प्र... - CG Sandesh

बेमेतरा: 10 साल से विज्ञान शिक्षक अटैच, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त करने के आदेश के बावजूद बेमेतरा जिले के ग्राम छीतापार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में स्थिति जस की तस बनी हुई है। वर्ष 2016-17 से पदस्थ विज्ञान शिक्षक रोशन कुमार साहू अब भी छात्रावास अधीक्षक के रूप में अटैच हैं, जिससे विद्यालय में पिछले करीब 10 वर्षों से विज्ञान शिक्षक का पद खाली है।

विज्ञान शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं हाल ही में हुए युक्तियुक्तकरण के बाद अन्य शिक्षकों के स्थानांतरण से स्कूल में शिक्षकों की कमी और बढ़ गई है। इससे शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों और विद्यार्थियों के परिजनों ने जिला कलेक्टर से विज्ञान शिक्षक की अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल विद्यालय में पदस्थ करने तथा स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें