Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ... - CG Sandesh

Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण-गोवा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

इसके अलावा बिहार, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें