सांकरा : हार्वेस्टर की चपेट में आये युवक की दर्दनाक मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजेपुर के पास हार्वेस्टर की चपेट में आने से पिकअप सवार की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 28 जुलाई को केस दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 05 मई 2026 को NH 53 रोड़ बिजेपुर के पास हार्वेस्टर क्रमांक CG 04 LM 7983 के चालक बिहारी लाल साव पिता राम प्रसाद साव उम्र 51 साल निवासी अरेकेल ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीकअप वाहन क्रमांक CG 10 AZ 5346 को अपने लेन से जिस लेन में पीकअप चल रही थी उधर लाकर ठोकर मार दिया, जिससे पीकअप सवार साहिल नारंग पिता हीरालाल नारंग उम्र 20 साल निवासी मानपुर को गंभीर चोटे आई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सुचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जाँच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 281, 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.