बसना: क्षतिग्रस्त नहर की शिकायत पर मिला बजट का आश्वासन, नारा... - CG Sandesh

बसना: क्षतिग्रस्त नहर की शिकायत पर मिला बजट का आश्वासन, नाराज किसानों ने फिर की शिकायत

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट स्थित सिंचाई नहर की क्षतिग्रस्त खेत मार्ग (क्रॉसिंग) में दरार आने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे आसपास के किसानों के खेतों में जलभराव एवं फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत का टोकन क्रमांक WP260700090470 है। शिकायत के जवाब में जल संसाधन विभाग ने ज्ञापन क्रमांक 2841 दिनांक 15 जुलाई 2026 के माध्यम से बताया था कि संबंधित कार्य को वर्ष *2026-27* के बजट में शामिल किया गया है तथा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद स्थायी मरम्मत कराई जाएगी।

हालांकि, विभाग द्वारा अब तक ऐसी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे नहर से हो रहे पानी के रिसाव को तत्काल रोका जा सके। 

ग्रामीणों का कहना है कि केवल क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग ही नहीं, बल्कि नहर के अन्य कई स्थानों से भी पानी बाहर निकल रहा है, जिससे आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है और किसानों की फसलें प्रभावित होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने रिसाव वाले स्थानों के फोटो भी प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं तथा जनहित एवं कृषक हित में संपूर्ण प्रभावित नहर का तत्काल स्थल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग सहित सभी रिसाव वाले स्थानों की अस्थायी तकनीकी मरम्मत कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि स्थायी मरम्मत में समय लग सकता है, लेकिन फसलों को तत्काल नुकसान से बचाने के लिए अस्थायी मरम्मत शीघ्र कराना आवश्यक है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें