बसना : बांस के डंडे से की मारपीट, 2 के खिलाफ केस दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरटेक में दुकान से लौटते दो दोस्तों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम गौरटेक निवासी दीपक बरिहा ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को वह अपने दोस्त अमन दास के साथ अपने मोटर सायकल डीस्कवर क्रमांक सीजी 06 जीएल 8368 से सामान लेने गांव के दुकान जा रहा था.
इसी दौरान महादेव निर्मलकर के घर के पास महादेव के दोनों बेटे विनोद निर्मलकर और दिनेश निर्मलकर ने शराब के नशे में दीपक और उसके दोस्त को देखकर अश्लील गाली गलौज कर रहा था. दुकान से वापस सामान लेकर आते समय फिर से गाली गलौच करने लगे, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए विनोद निर्मलकर और दिनेश निर्मलकर ने बांस के डंडे से मारपीट की. साथ ही मोटर सायकल को भी नुकाशान पहुँचाने का भी आरोप है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद निर्मलकर और दिनेश निर्मलकर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.