बसना : रथयात्रा के दौरान मारपीट, बचाने आये लोगों की भी पिटाई
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी में रथयात्रा के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है. गाँव के महेन्द्र ताण्डीभ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
महेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया है कि 29 जुलाई 2026 को उनके गांव मनकी डीपापारा में रथ यात्रा हो रहा था. महेन्द्र भी करीब 6 बजे देखने गया था. रथ यात्रा देख रहा था उसी समय पानी टंकी के पास परमानंद सिदार, जितेन्द्र सिदार एवं शंभू यादव आपस में गाली गलौच कर रहे थे. महेन्द्र ने उन्हें मना किया तो एकराय होकर महेन्द्र को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने कीर धमकी देकर हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने कड़ा से मारपीट करने लगे.
महेन्द्र द्वारा बचाव-बचाव चिल्लाने पर बीच बचाव करने आये युवकों को भी परमानंद सिदार, जितेन्द्र सिदार, शंभू यादव व अन्य लोगों के द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की गई.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी परमानंद सिदार, जितेन्द्र सिदार, शंभू यादव एवं अन्यय के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.