पटेवा : दो गाँव से हुई मोटर सायकल चोरी
पटेवा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गाँव से मोटर सायकल चोरी का मामला सामने आया है. दोनों ही मामलो की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पहली घटना ग्राम मुनगासेर की है. मुनगासेर निवासी रमाकांत ध्रुवंशी ने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक है. 27 जुलाई 2026 को रात करीबन 11 बजे रमाकांत अपने झलप स्थित घर से पुराने घर ग्राम मुनगासेर गया और घर के सामने बोहार पेड के पास अपनी प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG06GQ8152 कीमती करीबन 15,000 रूपये को खडी कर चाबी अपने पास रखकर घर में सो गया. सुबह करीबन 7 बजे देखा तो उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी.
वहीं, दूसरा मामला ग्राम छिलपावन का है. गणेशराम धीवर ने पुलिस को बताया कि उसने करीबन 3-4 वर्ष पूर्व CT110 मोटर सायकल क्रमांक CG06GT8556 पुरानी इस्तेमाली को बजाज शोरूम पटेवा से खरीदा था. 27 जुलाई 2026 को रात करीबन 8 बजे वह अपने गणेश पोल्ट्री फार्म, छिलपावन में अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर खाना खाकर सो गया. रात करीबन 11:30 बजे उठा तो देखा कि उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया है.