कोमाखान पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ी अवैध शराब
कोमाखान थाना क्षेत्र के कांदाजरी नाला के पास नर्रा रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी कर अवैध शराब ले जाते दो आरोपियों को पकड़ा है.
मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने कांदाजरी नाला के पास नाकेबंदी की. इसी दौरान आरोपी बीरू यादव पिता सिजेलाल यादव उम्र 34 साल निवासी भटगांव और ललित नायक पिता आशाराम नायक उम्र 30 साल निवासी भटगांव पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HB 1324 में आये, जिन्हें पुलिस ने रोका.
आरोपियों के कब्जे से एक काला रंग के बेग में भरी 90 नग प्लास्टिक पाउच में पेक हिरण छाप उडिसा राज्य निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200, 200 एमएल भरी हुई जुमला 18000 एमएल कीमती 3600 रूपये, एक लाल रंग का बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HB 1324 कीमती 80,000 रूपये, Redmi कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 7000 रूपये जुमला कीमती 90600 रूपये जप्त किया गया. मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.