पिथौरा : किराना स्टोर्स के पास अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ मेन रोड ऋषि किराना स्टोर्स के पास पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को राजासेवैया की ओर से पिथौरा की ओर इलेक्ट्रानिक SPORTZ स्कूटी में अवैध महुआ शराब परिवहन करते प्रमोद यादव को पुलिस ने ऋषि किराना स्टोर्स के सामने घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपी प्रमोद यादव के कब्जे से एक सफेद रंग के झोला के अंदर रखे एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त एक ग्रे कलर का बिना नंबर का पुरानी इस्तेमाली इलेक्ट्रानिक SPORTZ स्कुटी कीमती 20000 रूपये जुमला कीमती 23000 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34(2)-LCG के तहत अपराध कायम किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें