हरेली महोत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पर्य... - CG Sandesh

हरेली महोत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजनांदगांव : सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में प्रदेश स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में प्रदेशभर से कबीर अनुयायी, लोक कलाकार और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक व्यंजन, लोक कला, स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक सहित अन्य कलाकारों ने पंडवानी, भरथरी, बांसगीत और सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बस्तर के कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

आयोजन के तहत टेड़ेसरा स्थित आश्रम में वृक्षारोपण किया गया, जबकि शहर में हरेली शोभायात्रा और बाइक रैली भी निकाली गई।

सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के केंद्रीय महासचिव एमन दास और सामाजिक कार्यकर्ता बिसेसर साहू ने बताया कि हरेली महोत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व से ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों की शुरुआत होती है, इसलिए इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाकर सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें