बसना : कर्ज चुकाने दिल्ली से मजदूरी कर लौटी महिला के साथ पति... - CG Sandesh

बसना : कर्ज चुकाने दिल्ली से मजदूरी कर लौटी महिला के साथ पति, ननंद सहित 4 ने की मारपीट

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति, बेटे, ननंद और सास के खिलाफ थाने में मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 22 वर्ष पूर्व सामाजिक रिति रिवाज से उनकी शादी हुई थी। करीबन 03 वर्ष पूर्व उसके पति के पेट का ऑपरेशन होने से ईलाज में काफी खर्च हुआ था। उनका कर्जा भी बढ़ गया था। महिला ने बताया कि उसके घर में वह अकेले कमाने वाली है। वह पूरे परिवार का भरण पोषण करती थी।

महिला ने आगे बताया है कि कर्ज ज्यादा हो जाने के कारण वह अपने परिवार को बताकर कमाने के लिए दिल्ली चली गई थी और वहाँ पर रहकर मजदूरी करके अपने पति के ईलाज में लगे पैसे को चुकता की। जब कर्ज चुकता हो गया तो वह अपने घर वापस मार्च 2026 में आयी।

जब वह घर आई तो उसके पति, पुत्र, सास एवं ननंद ने घर में घुसने नहीं दिया और हम लोगो को बिना बताये तु इतने दिन तक कहाँ चली गई थी, तु हमारे घर का सदस्य नहीं है कहकर 18 जुलाई 2026 को अश्लिल गालीयां देकर बांस के डण्डे से ननंद, पुत्र, पति एवं सास ने मिलकर मारपीट की। महिला ने शिकायत में यह भी बताया है कि उसने लोक लल्जा को देखकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें