CG : मूक-बधिर युवती से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : मूक-बधिर युवती से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

एमसीबी। जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता के परिजन खेत गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका रिश्ते में चाचा लगने वाला आरोपी घर में घुस गया और उसकी असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता मूक-बधिर होने के कारण अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल झगराखाण्ड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मस्तराम (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह घटना दिव्यांग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। ऐसे मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें