पुरानी बाइक के विवाद में युवक की हत्या, शराब पिलाने के बाद ध... - CG Sandesh

पुरानी बाइक के विवाद में युवक की हत्या, शराब पिलाने के बाद धारदार हथियार से किया हमला

भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र में पुरानी बाइक के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। ग्राम नारधा में आरोपी ने अपने परिचित को पहले शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक रायपुर नगर निगम में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नारधा निवासी भीम गायकवाड़ ने करीब दो वर्ष पहले आरोपी से एक बाइक खरीदी थी, जो बाद में रायपुर से चोरी हो गई। बाइक चोरी होने के बाद आरोपी लगातार उसी बाइक को वापस दिलाने की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि भीम ने समझौते के तहत दूसरी बाइक देने की पेशकश भी की, लेकिन आरोपी इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

मंगलवार को आरोपी ने भीम को शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण भीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें