महिला स्व-सहायता समूहों ने निकाली वर्षा जल बचाओ रैली, जल संर... - CG Sandesh

महिला स्व-सहायता समूहों ने निकाली वर्षा जल बचाओ रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

कोरिया : जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत में महिला स्व-सहायता समूहों ने वर्षा जल बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। जनपद पंचायत परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

जिला प्रशासन के निर्देश पर 4 जुलाई से 4 अगस्त तक चलाए गए जल संरक्षण जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर आयोजित इस रैली में महिलाओं ने लोगों से वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण करने की अपील की। इस दौरान जल रक्षा राखी बांधकर जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में भी जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं और बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। अधिकारियों के अनुसार पूरे विकासखंड में करीब 8 से 9 हजार पौधे लगाए गए हैं। साथ ही वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण भी कराया जा रहा है, ताकि भूजल स्तर बढ़े और भविष्य में जल संकट से बचा जा सके।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें