अंतरराज्यीय मवेशी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4... - CG Sandesh

अंतरराज्यीय मवेशी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

एमसीबी : खड़गवां पुलिस ने मवेशी चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस, एक भैंसा और वारदात में इस्तेमाल क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मंगोरा के पतेरापारा निवासी जगदीश सिंह के घर से करीब 90 हजार रुपये कीमत के दो भैंस और एक भैंसा चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर चोरी गए सभी मवेशी और पिकअप वाहन बरामद कर लिया।

जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी का अर्जुन सिंह राठौर है। पुलिस ने उसके साथ दिलीप सिंह, रामकुमार और दल प्रताप सिंह गौड़ को भी गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें