CG : भालू का खूनी हमला, दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत
कांकेर। जिले के मरकाटोला गांव में भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे भालू एक ग्रामीण को नोचते दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि भालू अभी भी गांव के आसपास मौजूद है, जिससे ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग की टीम भालू की तलाश और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें