कोंडागांव में पीडीएस चावल की बड़ी खेप जब्त, 680 बोरी अवैध चावल से भरा ट्रक पकड़ा
कोंडागांव : जिले में अंतर्राज्यीय अवैध चावल तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडीएस चावल से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। केशकाल एसडीएम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान ट्रक से करीब 680 बोरी पीडीएस चावल बरामद किया।
खाद्य विभाग के मुताबिक, जब्त चावल की अनुमानित कीमत 8 लाख 52 हजार रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह खेप आंध्रप्रदेश के तिरुवीरू से लोड होकर राजनांदगांव की ओर ले जाई जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकांक्षा नायक, डीएमओ लोकेश देवांगन और खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल ट्रक और चावल को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि पीडीएस का चावल किस तरह अंतर्राज्यीय स्तर पर तस्करी के लिए भेजा जा रहा था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें