ऑपरेशन उजियारा: बांदे पुलिस ने 4.3 किलो गांजा के साथ आरोपी को दबोचा
कांकेर : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन उजियारा' के तहत बांदे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 6 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बांदे पुलिस और 94वीं बटालियन बीएसएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सालिक राम आंचला (50 वर्ष) के घर से पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 4.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 61/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू, उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा, हिरोन्दा दुग्गा सहित 94वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।