10–15 साल से बंद पड़ा पंचायत का व्यावसायिक परिसर, लाखों की स... - CG Sandesh

10–15 साल से बंद पड़ा पंचायत का व्यावसायिक परिसर, लाखों की सरकारी संपत्ति हो रही जर्जर

खैरागढ़ : जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम घिरघोली में पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित व्यावसायिक परिसर पिछले 10 से 15 वर्षों से उपयोग का इंतजार कर रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ाने और पंचायत की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बनाए गए इस परिसर की पांचों दुकानों का आज तक न तो आवंटन किया गया और न ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

लंबे समय से उपयोग नहीं होने के कारण व्यावसायिक परिसर धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। भवन में धूल, गंदगी और झाड़ियां फैल चुकी हैं, जबकि दीवारों और अन्य हिस्सों में भी क्षति के निशान दिखाई देने लगे हैं। रखरखाव के अभाव में लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति खराब होती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते परिसर का संचालन शुरू नहीं किया गया, तो यह पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से परिसर का निरीक्षण कर दुकानों के आवंटन या नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।

ग्रामीणों का मानना है कि यदि दुकानों का संचालन शुरू होता है तो स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, गांव में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पंचायत को भी नियमित राजस्व प्राप्त होगा। अब ग्रामीण प्रशासन से इस लंबे समय से लंबित मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें