प्रधान पाठक के सूने मकान में लाखों की चोरी, 6.20 लाख का माल ... - CG Sandesh

प्रधान पाठक के सूने मकान में लाखों की चोरी, 6.20 लाख का माल पार; CCTV से चोरों की तलाश

सक्ती : जिले के अड़भाड़ चौकी क्षेत्र के हरदीभाठा गांव में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने प्रधान पाठक फुलेश्वरी यादव के घर से करीब 6 लाख 20 हजार रुपये कीमत का सोना, चांदी और नकदी पार कर दी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधान पाठक फुलेश्वरी यादव किसी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी के लॉक तोड़कर घर में रखे सामान की तलाशी ली और सामान बिखेर दिया।

चोर घर से करीब 10 तोला सोना, 1 किलो 800 ग्राम चांदी और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अड़भाड़ चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 331(1) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती पंकज पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें