राजनांदगांव में 2000 सीटर ऑडिटोरियम का भूमि पूजन, शहर विकास ... - CG Sandesh

राजनांदगांव में 2000 सीटर ऑडिटोरियम का भूमि पूजन, शहर विकास के 44.61 करोड़ के कार्यों की शुरुआत

राजनांदगांव : शहर के कृष्ण कुंज-जज कॉलोनी क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 2000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही शहर में सड़क, नाली, पाइपलाइन विस्तार, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम उन्नयन समेत कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

रामकृष्ण नगर में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से कृष्णकुंज के पास 2000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान शहर में मूलभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल करीब 44 करोड़ 61 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर

प्रस्तावित विकास कार्यों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम के उन्नयन समेत अन्य कार्य शामिल हैं। ऑडिटोरियम के निर्माण से शहर में बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों को लेकर संबोधित किया। इस दौरान सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें