सावन के रंग में रंगा खैरागढ़, कायस्थ समाज की महिलाओं ने मनाय... - CG Sandesh

सावन के रंग में रंगा खैरागढ़, कायस्थ समाज की महिलाओं ने मनाया ‘सावन संगिनी उत्सव 2026’

खैरागढ़ : सावन के अवसर पर खैरागढ़ में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में ‘सावन संगिनी उत्सव 2026’ का आयोजन सांस्कृतिक भवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कायस्थ समाज रायपुर की संरक्षक श्वेता संजय श्रीवास्तव रहीं। वहीं समाजसेवी अरुण लता श्रीवास्तव (रायपुर) और कायस्थ समाज राजनांदगांव की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

आयोजन में रायपुर और राजनांदगांव से पहुंचीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रायपुर से कनकलता वर्मा, दिव्या श्रीवास्तव, मंगला श्रीवास्तव, रमा श्रीवास्तव और रीना निगम सहित राजनांदगांव से उषा श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, शशिबाला श्रीवास्तव, मधुबाला श्रीवास्तव, अमिता, नीता, हेमलता, संजना, जयलक्ष्मी और दिव्या श्रीवास्तव शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान सावन की पारंपरिक संस्कृति और आपसी मेल-जोल का रंग देखने को मिला। महिलाओं ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।

आयोजन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव, सचिव अमिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नुपुर श्रीवास्तव सहित महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर उपलब्धियों के लिए श्रेयांश श्रीवास्तव और अक्षांश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। श्रेयांश श्रीवास्तव को इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, जबकि अक्षांश श्रीवास्तव को 10वीं सीबीएसई परीक्षा में शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें