बोलेरो पर लिख रखा था ‘पुलिस’, अंदर लदी थी शराब; नाकेबंदी में... - CG Sandesh

बोलेरो पर लिख रखा था ‘पुलिस’, अंदर लदी थी शराब; नाकेबंदी में दो तस्कर गिरफ्तार

खैरागढ़ : शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गातापार पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 25 पेटियों से भरी बोलेरो जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से कुल 225 बल्क लीटर शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में दो लोग शराब लेकर गातापार की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध बोलेरो को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन के अंदर 25 पेटी गोवा व्हिस्की मिली। शराब के संबंध में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

जांच के दौरान पुलिस ने बोलेरो वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये और तीन मोबाइल फोन की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई है। शराब, वाहन और मोबाइल समेत पुलिस ने कुल 6.62 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अंकित कुमार नामदेव (35) और सुभम सरकार (30), दोनों निवासी कोंडागांव के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए उन्होंने बोलेरो पर ‘पुलिस’ लिखवा रखा था।

पुलिस के अनुसार शराब को कोंडागांव में खपाने की तैयारी थी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें