राष्ट्रभक्ति के रंग में निकली कांवड़ यात्रा, विधानसभा अध्यक्... - CG Sandesh

राष्ट्रभक्ति के रंग में निकली कांवड़ यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया स्वागत; चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा में भी हुए शामिल

राजनांदगांव : सावन के दूसरे सोमवार को राजनांदगांव में शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के बागेश्वर धाम मंदिर की ओर से मोहारा स्थित शिवनाथ नदी से कांवड़ यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा को राष्ट्रभक्ति के रंग में सजाया गया। यात्रा का नंदई चौक पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सुबह मोहारा से बड़ी संख्या में कांवड़िये शिवनाथ नदी का जल कांवड़ में लेकर विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना हुए। नंदई चौक पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और झांझर बजाकर यात्रा में उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कांवड़ यात्रा को राजनांदगांव की अद्भुत परंपरा बताते हुए कहा कि शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति को जोड़कर निकाली जा रही यह यात्रा शहर की संस्कृति और एकता को दर्शाती है।

चंद्रमौलेश्वर की पालकी शोभायात्रा में भी शामिल हुए रमन सिंह

सावन सोमवार के अवसर पर श्री महाकाल राजेश्वर मंदिर और महाकाल सेना की ओर से शहर में भगवान चंद्रमौलेश्वर की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान चंद्रमौलेश्वर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और महापौर मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान शंकर और माता पार्वती का रूप धारण किए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें