दुर्ग के टोल प्लाजा में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, कर्मचारियों क... - CG Sandesh

दुर्ग के टोल प्लाजा में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण

दुर्ग : टोल प्लाजा में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को आग से बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रशिक्षण दिया।

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, इमरजेंसी एग्जिट और इवैक्यूएशन रूट की जानकारी दी गई। इसके साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया गया। अलग-अलग प्रकार की आग के लिए किस तरह के अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया जाए, इसकी जानकारी भी मौके पर दी गई।

इस दौरान कर्मचारियों और वाहन चालकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड, SDRF और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय को भी परखा गया, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक, मॉक ड्रिल का उद्देश्य कर्मचारियों को आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना और संभावित जान-माल के नुकसान को कम करना है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें