सरिया में शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे और पूजन सामग्री चोरी - CG Sandesh

सरिया में शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे और पूजन सामग्री चोरी

सरिया : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने खजुरिया तालाब स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे और पूजन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन चोरी कर लिए।

जानकारी के मुताबिक, सावन के दूसरे सोमवार की रात चोरों ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मंदिर परिसर में स्थित भगवान श्रीराम और हनुमान मंदिर से घंटे और पूजन सामग्री चोरी कर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने पर हुई।

मंदिर के पुजारी श्याम दास ने मामले की शिकायत सरिया थाने में दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नंदलाल राठिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराफ और वरिष्ठ पार्षद मोतीलाल स्वर्णकार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मंदिर समिति और जनप्रतिनिधियों को जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मंदिर लगातार चोरों के निशाने पर हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है। इसके अलावा थाना के सामने स्थित रामचंडी मंदिर में भी पांचवीं बार चोरी की घटना सामने आ चुकी है। लोगों का कहना है कि मंदिरों में लगातार हो रही चोरी के बावजूद अब तक किसी भी मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें