बिना आंधी के जड़ से उखड़ा नीम, बिजली लाइन पर गिरा पेड़
खैरागढ़ के तुरकारीपारा वार्ड में रात करीब 2 बजे अचानक नीम का पेड़ विद्युत लाइन पर जा गिरा। पेड़ गिरने से पूरी रात इलाके की बिजली गुल रही। सुबह विद्युत विभाग की टीम ने पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया और शाम करीब 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
करीब आठ साल पुराने इस पेड़ के आसपास कई मकान और वाहन खड़े थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वार्डवासियों ने क्रेन बुलाकर पेड़ हटवाया। लोगों का कहना है कि घटना के वक्त न तेज हवा चली और न ही तूफान आया था। ऐसे में उन्होंने पेड़ की जड़ में किसी असामाजिक तत्व द्वारा कुछ डाले जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
वार्डवासियों ने अब उसी स्थान पर दोबारा नीम का पौधा लगाने का फैसला किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें