करोड़ों के ई-रिक्शा और टाटा एस वाहन खुले में पड़े, बैटरियां-... - CG Sandesh

करोड़ों के ई-रिक्शा और टाटा एस वाहन खुले में पड़े, बैटरियां-पार्ट्स चोरी

रिसाली : रिसाली नगर निगम में सफाई व्यवस्था के लिए खरीदे गए 50 से ज्यादा ई-रिक्शा और टाटा एस वाहन लंबे समय से खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। रखरखाव के अभाव में कई वाहन जर्जर हो चुके हैं, जबकि कुछ वाहनों से बैटरियां और जरूरी पार्ट्स चोरी होने की बात सामने आई है।

रिसाली मुक्तिधाम परिसर में खड़े इन वाहनों पर धूप, बारिश और धूल का असर पड़ रहा है। वहीं नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सफाई के लिए खरीदी गई आधुनिक मशीनें और अन्य वाहन भी लंबे समय से बंद पड़े हैं। बताया जा रहा है कि कई वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे टायर और अन्य पुर्जे भी खराब हो रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के मुताबिक, वर्ष 2019 में भिलाई नगर निगम से अलग होकर रिसाली नगर निगम बनने के दौरान कुछ कंडम वाहन मिले थे। वहीं भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज भोजू ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छी स्थिति वाले कुछ वाहन भी रिसाली निगम को दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उचित रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपये की लागत वाले वाहन आज कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं।

अब सवाल सरकारी संपत्ति की देखरेख और वाहनों के रखरखाव को लेकर है। करोड़ों रुपये के इन वाहनों के कबाड़ होने और पार्ट्स चोरी होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय होगी या नहीं, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें