CG : दुर्ग में लोटे चोको पाई बैन, अब पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने की तैयारी
दुर्ग। बच्चों की लोटेफेवरेट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर है,,दुर्ग में चोको पाई के एक पूरे बैच को अमानक पाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने इसकी बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी है,,अब पूरे छत्तीसगढ़ में इस पर बैन की तैयारी की जा रही है।
बच्चों को पसंद आने वाली चॉकलेट और उसके अंदर अगर क्वालिटी का सवाल खड़ा हो जाए तो चिंता होना लाजिमी है। मामला दक्षिण कोरिया के लोट्टे ग्रुप की चोको पाई से जुड़ा है,,भोपाल में हुई जांच की रिपोर्ट में एनएम 10 डीसी 2, 672 ग्राम पैक वाला पूरा बैच अमानक पाया गया है,,रिपोर्ट मिलते ही दुर्ग में इस बैच की बिक्री और स्टोरेज पर रोक लगा दी गई,,अब विभाग सैंपल की दोबारा जांच दिल्ली की केंद्रीय लैब से भी कराने जा रहा है,,वहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने के लिए कमिश्नर दुर्ग को पत्र भेजा गया है,,विभाग ने डिस्ट्रीब्यूटर और चेन्नई स्थित कंपनी से भी जानकारी मांगी है,,ताकि पता चल सके कि इस बैच का कितना उत्पादन हुआ और देश के किन-किन राज्यों में इसकी सप्लाई की गई,,दुकानदारों को साफ निर्देश हैं,,इस बैच की चोको पाई बेचनी नहीं है,,बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर को वापस लौटानी है,,फिलहाल रोक सिर्फ अमानक पाए गए इसी बैच पर है,,अब दिल्ली की केंद्रीय लैब की रिपोर्ट बताएगी कि मामला कितना गंभीर है और इसकी सप्लाई का दायरा आखिर कहां तक पहुंचा है।